रांची : पुलवामा हमले की राजधानीवासियों ने की निंदा, कई इलाको में बंद रहीं दुकानें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : पुलवामा घटना के विरोध में शनिवार को राजधानी की अधिकतर दुकानें बंद रहीं. कहीं दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें रखीं, तो कहीं आमलोगों के आग्रह पर बंद किया. दोपहर में कुछ युवा हाथ में डंडा लेकर दुकानें बंद कराने निकले थे, लेकिन वे उग्र नहीं हुए. वे लोग खुली दुकानों को बंद […]
विज्ञापन
रांची : पुलवामा घटना के विरोध में शनिवार को राजधानी की अधिकतर दुकानें बंद रहीं. कहीं दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें रखीं, तो कहीं आमलोगों के आग्रह पर बंद किया. दोपहर में कुछ युवा हाथ में डंडा लेकर दुकानें बंद कराने निकले थे, लेकिन वे उग्र नहीं हुए. वे लोग खुली दुकानों को बंद करने का आग्रह करते हुए आगे चले गये़ इधर, युवाओं के रोड पर उतरने की जानकारी मिलते ही सुरक्षाकर्मी भी हरकत में आ गये़ काफी संख्या में पुलिस फाेर्स की तैनाती कर दी गयी थी.
तोड़फोड़ की अफवाह उड़ी : मेन रोड में दुकानें बंद कराने के दौरान डेली मार्केट व अपर बाजार में तोड़फोड़ की भी अफवाह उड़ी़ सूचना मिलते ही कोतवाली डीएसपी व अन्य सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे, लेकिन ऐसा कुछ भी हुआ था.
हर जगह शांतिपूर्ण तरीके से दुकानें बंद करायी गयी़ं धुर्वा सेक्टर दो आदि क्षेत्रों में भी स्वेच्छा से दुकानें बंद कर दी गयी थी़ं इस संबंध में सिटी एसपी सुजाता वीणापाणि का कहना है कि राजधानी में सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से दुकानें बंद करायी गयीं.
डेली मार्केट व अपर बाजार की अधिकतर दुकानें बंद रहीं
पुलवामा में हुई आतंकी घटना के विरोध में शनिवार को राजधानी के डेली मार्केट व अपर बाजार की अधिकतर दुकानें बंद रहीं. वहीं, कुछ युवाओं ने भी दिन के करीब 12 बजे दुकानों को बंद कराया. नारेबाजी करते हुए युवा पहुंचे और मेन रोड की दुकानों को जबरन बंद कराया.
रिक्शा-ठेला चालकों ने भी काम ठप रखा, की नारेबाजी
अपर बाजार में शनिवार को रिक्शा-ठेला चालकों ने पुलवामा घटना के खिलाफ काम बंद रखा. चालकों ने एक ठेला के ऊपर दूसरा ठेला चढ़ा कर एक लाइन में लगा दिया. फिर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपर बाजार, कार्ट सराय रोड, गाड़ीखाना चौक होते हुए हरमू रोड तक प्रदर्शन किया. ये दुकानदारों से दुकानें बंद करने की अपील भी कर रहे थे. हालांकि इनकी वजह से अपर बाजार में कई बार जाम भी लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन