गुमला : ग्रेस लड़कियों को बनायेगी निडर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jan 2019 12:29 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : जिला महिला कांग्रेस कमेटी गुमला व प्रियदर्शिनी गुमला के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्थानीय महेश्वरी धर्मशाला में प्रियदर्शिनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित संगठित-असंगठित कामगार महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिष्ठा सिंह ने कहा कि कांग्रेस की ओर से इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी के नाम पर वृहत रूप से कार्यक्रम […]
विज्ञापन
गुमला : जिला महिला कांग्रेस कमेटी गुमला व प्रियदर्शिनी गुमला के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्थानीय महेश्वरी धर्मशाला में प्रियदर्शिनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में उपस्थित संगठित-असंगठित कामगार महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिष्ठा सिंह ने कहा कि कांग्रेस की ओर से इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी के नाम पर वृहत रूप से कार्यक्रम चलाया जा रहा है. कार्यक्रम के तहत भारत वर्ष के तमाम लड़कियों को इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी की तरह ही निडर बनाया जायेगा. इंदिरा गांधी एक निडर महिला थीं. अपने जीवन में उन्होंने कभी हार नहीं मानी.
हर चुनौतियों और हर कठिनाइयों का डट कर मुकाबला किया. जब हम उन्हें याद करते हैं तो हमें एक नयी ऊर्जा मिलती है. अब हमारा उद्देश्य इंदिरा गांधी की तरह ही देश की तमाम लड़कियों को निडर बनाना है. वर्तमान समय में देखा जा रहा है कि देश के विभिन्न हिस्सों में आये दिन बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है.
यही नहीं दुष्कर्म के बाद हत्या तक कर दी जा रही है. सरकार को इसके दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है. विशिष्ट अतिथि प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि कई भाजपा नेत्रियों ने भाजपा नेताओं पर दुष्कर्म से संबंधित मामले उजागर किये हैं.
भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाती है. परंतु हकीकत में वे ही लोग अपने ही महिला कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं. जब घर की ही महिलाएं सुरक्षित नहीं है तो बाहर की क्या सुरक्षित रहेंगी.
परंतु अब महिलाओं पर अत्याचर और जोर- जुल्म बर्दाश्त नहीं करेंगे. इसका डट कर मुकाबला करेंगे. प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष बॉबी भगत ने कहा कि प्रियदर्शिनी लड़कियों को अबला से सबला बनायेगी. प्रियदर्शिनी कार्यक्रम में लड़कियों को जोड़ने का काम शुरू हो गया है.
कार्यक्रम को प्रियदर्शिनी की स्टेट कॉर्डिनेटर हेमा मिंज, शक्ति एप की स्टेट कॉर्डिनेटर संगीता टोप्पो, लोहरदगा नगर परिषद की अध्यक्ष अनुपमा भगत ने भी संबोधित किया. वहीं कार्यक्रम में खिलाड़ी प्रीति कुमारी, पूनम कुमारी, मंचन कुमारी, शीला कुमारी सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करनेवाली लड़कियों को सम्मानित किया गया.
इससे पूर्व आगत अतिथियों का भव्य स्वागत किया. मौके पर महिला जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अमृता भगत, उपाध्यक्ष मेझरेन केरकेट्टा, सामाजिक कार्यकर्ता हेमा देवी, विनिता टोप्पो, सुषमा टेटे, एनी प्रतिमा एक्का, प्रभा लकड़ा, रश्मि नाग सहित काफी संख्या में लड़कियां और महिलाएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




