जाति व नाम बदल युवक ने आदिवासी युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म
दुर्जय पासवान, गुमला भरनो प्रखंड की आदिवासी युवती को एक युवक द्वारा जाति व नाम बदलकर प्रेम जाल में फंसाने के बाद दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को अरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी गुमला थाना […]
दुर्जय पासवान, गुमला
आपके शहर में
भरनो प्रखंड की आदिवासी युवती को एक युवक द्वारा जाति व नाम बदलकर प्रेम जाल में फंसाने के बाद दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को अरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी गुमला थाना के टोटो गांव निवासी तौकिर आलम उर्फ बाबू उर्फ राज है. पुलिस ने तौकिर को जेल भेज दिया है.
थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार युवती भरनो प्रखंड के एक गांव की रहने वाली है. नौ जनवरी 2019 को फोन पर उसकी एक युवक से बात हुई. युवक ने अपना नाम राज व जाति उरांव बताकर बात किया. उसी दिन युवती कपड़ा खरीदने भरनो बाजार आयी हुई थी. जहां पुन: युवक ने उसको फोन किया. जब युवती ने कहा कि मैं बाजार आयी हूं, तो युवक कुछ घंटों बाद भरनो बाजार पहुंच गया.
युवक बाइक पर सवार था. कुछ देर तक उसने युवती से बात की, फिर उसे बाइक पर बैठाकर सिसई प्रखंड के रास्ते एक नहर के पास ले गया. जहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जानकारी के अनुसार युवती से दुष्कर्म करने के बाद युवक उसे अपने साथ टोटो ले गया था. जहां से युवती 11 जनवरी को भागकर अपने घर भरनो प्रखंड पहुंची थी और घटना की जानकारी दी थी.
भरनो पुलिस ने 12 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की. केस दर्ज करने के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तौकिर को टोटो से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
24 घंटे के अंदर आरोपी पकड़ाया : एसपी
एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि युवती द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया. जिसमें बसिया अनुमंडल के एसडीपीओ दीपक कुमार, गुमला के थाना प्रभारी राकेश कुमार, भरनो के थाना प्रभारी मंदीप उरांव, सअनि विपिन कुमार सहित पुलिस बल थे. पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर टोटो जाकर आरोपी को धर दबोचा. युवक ने झांसे में रखकर युवती के साथ दुष्कर्म किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए