गुमला : थल सेना अध्यक्ष चार को आयेंगे शहीद अलबर्ट एक्का के गांव, जानें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गुमला : थल सेना अध्यक्ष जनरल विपिन रावत चार जनवरी को हेलीकॉप्टर से चैनपुर प्रखंड मुख्यालय आयेंगे. श्री रावत चैनपुर बाजार स्थित परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सलामी देंगे. इसके बाद वह अलबर्ट एक्का के पैतृक गांव जारी जायेंगे. वहां समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित कर अलबर्ट एक्का के […]
विज्ञापन
गुमला : थल सेना अध्यक्ष जनरल विपिन रावत चार जनवरी को हेलीकॉप्टर से चैनपुर प्रखंड मुख्यालय आयेंगे. श्री रावत चैनपुर बाजार स्थित परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सलामी देंगे. इसके बाद वह अलबर्ट एक्का के पैतृक गांव जारी जायेंगे. वहां समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित कर अलबर्ट एक्का के घर जायेंगे और उनकी पत्नी बलमदीना एक्का को सम्मानित करेंगे.
यह पहला अवसर है, जब थल सेना के सर्वोच्च अधिकारी घोर उग्रवाद प्रभावित चैनपुर व जारी आ रहे हैं. श्री रावत के चैनपुर आगमन को लेकर गुमला डीसी शशि रंजन, एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा, डीडीसी एनके सिन्हा, सेना के अधिकारी ने तैयारी शुरू कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










