गुमला : आप की पार्टी, आपके लिए करेगी आंदोलन: संयोजक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला : आम आदमी पार्टी गुमला नगर की बैठक पंजाबी गली स्थित पार्टी कार्यालय में अकबर खान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रमंडल प्रभारी सह झानद संयोजक विजय सिंह ने कहा कि गुमला शहर के आम नागरिकों के लिए जनवरी से पार्टी आंदोलन शुरू करेगी. उन्होंने आंदोलनरत पारा शिक्षक की मृत्यु के लिए रघुवर […]

विज्ञापन
गुमला : आम आदमी पार्टी गुमला नगर की बैठक पंजाबी गली स्थित पार्टी कार्यालय में अकबर खान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रमंडल प्रभारी सह झानद संयोजक विजय सिंह ने कहा कि गुमला शहर के आम नागरिकों के लिए जनवरी से पार्टी आंदोलन शुरू करेगी. उन्होंने आंदोलनरत पारा शिक्षक की मृत्यु के लिए रघुवर सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेवार ठहराया.
कहा कि केंद्र व राज्य सरकार को शिक्षा का अलख जगा रहे पारा शिक्षकों के अलावा आम आदमी की चिंता नहीं है. यही कारण है कि कभी रसोइया, संयोजिका, तो कभी पारा शिक्षकों पर लाठी चार्ज किया जा रहा है. उन्होंने 22 दिसंबर को रांची में होने वाली प्रमंडल स्तरीय बैठक में गुमला के सभी प्रभारी व उपाध्यक्षों से रांची चलने की अपील की.
इस अवसर पर पार्टी की मजबूती के लिए सात सदस्यीय गुमला नगर लीडिंग कमेटी गठित की गयी, जिसमें अकबर खान, अशोक साहू, नदीम अंजुम, असफाक अंसारी, संजय सोनी, मो मिन्हाज व सुधाकर प्रजापति को शामिल किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से मो मिन्हाज को आप नगर प्रभारी मनोनीत किया गया.
बैठक में शहरी लोगों की समस्या का समाधान व भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान 28 दिसंबर से शुरू कर सभी वार्ड में शिविर लगाने व समस्या की जानकारी लेकर 21 जनवरी को नगर परिषद गुमला में धरना देने का निर्णय लिया गया. मौके पर आदित्य सिंह, प्रदीप कुमार, नीरज टोप्पो, एतवा उरांव व नदीम अंजुम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola