ePaper

गुमला : जीवित है दिल्ली में बेची गयी सरिता

Updated at : 06 Dec 2018 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला :  जीवित है दिल्ली में बेची गयी सरिता

दुर्जय पासवान, गुमला : एक मानव तस्कर ने बसिया प्रखंड के कुरूम गांव की सरिता कुमारी (बदला नाम) के मरने की झूठी कहानी उसके परिजनों को बता दी थी. आठ साल से परिजन सरिता को मृत समझ रहे थे और उसे भूल भी गये थे. लेकिन अचानक एक लड़के के मोबाइल पर सरिता का फोटो […]

विज्ञापन
दुर्जय पासवान, गुमला : एक मानव तस्कर ने बसिया प्रखंड के कुरूम गांव की सरिता कुमारी (बदला नाम) के मरने की झूठी कहानी उसके परिजनों को बता दी थी. आठ साल से परिजन सरिता को मृत समझ रहे थे और उसे भूल भी गये थे.
लेकिन अचानक एक लड़के के मोबाइल पर सरिता का फोटो देखने के बाद परिजनों को पता चला कि सरिता दिल्ली में जीवित है. उसे एक घर में नौकरानी का काम करते देखा गया है.
आठ साल पहले मानव तस्कर पालकोट प्रखंड निवासी सूरज महली ने सरिता को दिल्ली में बेच दिया था. इसके बाद मानव तस्कर सूरज दिल्ली से वापस आकर लड़की के परिजनों को झूठी कहानी बताते हुए सरिता की मौत की जानकारी दी थी, लेकिन कुछ दिन पहले दिल्ली की ही एक लड़की ने सरिता का फोटो अपने मोबाइल में खींचा.
इसके बाद फोटो को उक्त लड़की ने
बसिया में रहने वाले अपने एक दोस्त (लड़का) को व्हाट्सअप कर दिया. लड़का ने उस फोटो की पहचान सरिता के रूप में करते हुए फोटो को उसके परिजनों को दिखाया.
परिजन सरिता का फोटो देख हैरत में पड़ गये. खुशी से झूम उठे, क्योंकि फोटो सरिता का था. परिजनों ने तुरंत उस लड़की को फोन किया, जो दिल्ली से फोटो व्हाट्सअप किया था. बातचीत में पता चला कि सरिता दिल्ली में एक कोठी में काम कर रही है. उसे वह एक प्लेसमेंट एजेंसी में देखा था, तो फोटो खींच लिया था. जब परिजनों को पुख्ता जानकारी मिली कि सरिता जीवित है, तो सरिता के भाई ने अहतू थाने में मानव तस्कर सूरज महली के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.
भाई ने गुमला पुलिस से गुहार लगाते हुए सरिता को दिल्ली से वापस लाने की मांग की है. साथ ही भाई ने सरिता के दिल्ली स्थित सकुरपुर मंदिर के समीप किसी के घर में काम करने की जानकारी दी है. दर्ज केस में दिल्ली के सकुरपुर निवासी रॉकी सिंह का नाम है, जो कि जानता है सरिता कहां काम करती है, इसलिए लड़की के भाई ने पुलिस से कहा है कि रॉकी सिंह को दिल्ली में पकड़ा जाये, तो बता देगा कि उसकी बहन सरिता कहां है.
  • सरिता के मरने की मानव तस्कर ने बतायी झूठी कहानी
  • परिजनों ने गुमला पुलिस से वापस लाने की लगायी गुहार.
  • दलाल ने परिजनों को कहा था कि सरिता मर गयी है
  • लड़की के भाई ने दलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी.
काम दिलाने के लालच में दिल्ली में बेचा
दर्ज केस के अनुसार, सरिता जब 16 साल की थी, तभी पालकोट निवासी सूरज महजी उसे काम दिलाने का लालच देकर दिल्ली ले गया. इसके बाद सरिता को दिल्ली में एक प्लेसमेंट एजेंसी को बेच दिया गया था. छह माह बाद सूरज दिल्ली से वापस आया और उसके परिजनों को बताया कि सरिता वहां मौत हो गयी है. इधर, सरिता की मौत की सूचना के बाद परिजन उसे भूल गये थे.
लड़की के भाई ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. मानव तस्कर सूरज महली के खिलाफ बंधुवा मजदूरी अधिनियम व जेजे एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. अनुसंधान चल रहा है. सरिता को दिल्ली से लाने के लिए टीम जायेगी. आरोपी को जल्द पकड़ा जायेगा.
आरएन झा, थाना प्रभारी आहतू, गुमला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola