शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चैनपुर : थाना क्षेत्र के ओड़नार गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण गांव के ही लक्ष्मण प्रजापति का बेटा सतीश प्रजापति ने कर लिया है. इस मामले में चैनपुर थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि 29 नवंबर को लड़की अपने घर से हरिनामाड़ स्कूल जाने के लिए करीब नौ बजे निकली थी. उसके […]
विज्ञापन
चैनपुर : थाना क्षेत्र के ओड़नार गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण गांव के ही लक्ष्मण प्रजापति का बेटा सतीश प्रजापति ने कर लिया है. इस मामले में चैनपुर थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि 29 नवंबर को लड़की अपने घर से हरिनामाड़ स्कूल जाने के लिए करीब नौ बजे निकली थी. उसके बाद से लड़की वापस घर नहीं लौटी है.
लड़की के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. दर्ज प्राथमिकी में लड़की के पिता ने कहा है कि काफी खोजबीन करने के बाद लड़की का कुछ पता नहीं चल पाया है.
जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि गांव के ही सतीश प्रजापति शादी के नियत से नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस छापामारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










