रांची : चुटिया में व्यक्ति ने फंदे से लटक कर दे दी अपनी जान

Updated at : 22 Nov 2018 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : चुटिया में व्यक्ति ने फंदे से लटक कर दे दी अपनी जान

रांची : चुटिया थाना क्षेत्र के साउथ रेलवे कॉलोनी पंचवटी निवासी 35 वर्षीय अमर कृष्ण महतो ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.उसका शव मफलर के फंदे के सहारे कमरे में लटका पाया गया. बुधवार की सुबह करीब 10 बजे सूचना मिलने के बाद उसके भाई दुलाल महतो घर पहुंचे. इसके बाद सूचना मिलने पर […]

विज्ञापन
रांची : चुटिया थाना क्षेत्र के साउथ रेलवे कॉलोनी पंचवटी निवासी 35 वर्षीय अमर कृष्ण महतो ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.उसका शव मफलर के फंदे के सहारे कमरे में लटका पाया गया. बुधवार की सुबह करीब 10 बजे सूचना मिलने के बाद उसके भाई दुलाल महतो घर पहुंचे.
इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने दुलाल महतो की शिकायत पर अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर लिया है. दुलाल महतो से भी पुलिस ने घटना को लेकर काफी पूछताछ की. लेकिन उसने बताया कि वह घटना के दौरान काम करने गया था. इस वजह से उसे आत्महत्या की वजह के बारे में अधिक जानकारी नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola