जरूरत पांच एंबुलेंस की उपलब्ध है तीन, परेशानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Nov 2018 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : गुमला सदर अस्पताल में एंबुलेंस की कमी के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है. अस्पताल प्रबंधन को भी मरीजों से खरीखोटी सुननी पड़ती है. सोमवार को भी ऐसा ही वाक्या अस्पताल में हुआ. कामडारा प्रखंड के एक मरीज को गांव वापस ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली. चूंकि अस्पताल को पांच […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला सदर अस्पताल में एंबुलेंस की कमी के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है. अस्पताल प्रबंधन को भी मरीजों से खरीखोटी सुननी पड़ती है. सोमवार को भी ऐसा ही वाक्या अस्पताल में हुआ.
कामडारा प्रखंड के एक मरीज को गांव वापस ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली. चूंकि अस्पताल को पांच एंबुलेंस चाहिए, जिसमें मात्र अभी तीन एंबुलेंस हैं. इसमें दो एंबुलेंस अक्सर किसी न किसी काम से रांची में रहती है. एक एंबुलेंस अस्पताल में आपात काल के लिए रखी गयी है. ऐसी स्थिति में जरूरत के समय मरीजों को एंबुलेंस नहीं मिल पाती है.
इस संबंध में अस्पताल के डीएस डॉक्टर आरएन यादव से पूछने पर कहा कि सदर अस्पताल में पांच एंबुलेंस की आवश्यकता है, लेकिन हमारे पास चार है, जिसमें एक खराब है. तीन एंबुलेंस कार्यरत है. लेकिन तीनों प्रतिदिन मरीज को लेकर रांची आवागमन में रहते हैं. सामाजिक व धार्मिक संस्था की एंबुलेंस के संबंध में कहा कि वे सभी अपनी मनमर्जी एंबुलेंस का संचालन करते हैं.
जबकि सांसद व विधायक कोटा से कई धार्मिक व सामाजिक संगठनों को एंबुलेंस मिली है, लेकिन वे इसका उपयोग अस्पताल के लिए नहीं करते हैं, जिसके कारण परेशानी होती है. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से और एंबुलेंस मुहैया कराने की मांग की है.
शौचालय के उपयोग करें बीमारी से रहें दूर : किरण
विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने कहा कि शौचालय के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है. गुमला जिले में जरूरतमंदों के यहां शौचालय बनाने का काम तेजी से हुआ है.
परंतु अभी भी कई घरों में शौचालय नहीं है. ऐसे घरों को भी शौचालय दिया जायेगा. जिले की जल सहियाओं और सखी मंडलों ने इसमें काफी अच्छा काम किया है. विशिष्ट अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष मोहम्मद कलीम अख्तर ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन सरकार की एक महत्वाकांक्षी मिशन है.
इस मिशन के माध्यम से सरकार का सपना है कि देश के लोग स्वच्छ रहें स्वस्थ रहें. बीमारी से दूर रहेंगे, तो शरीर ऊर्जा से भरा रहेगा और उस ऊर्जा को हम आगे बढ़ने में लगायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




