गुमला: कोरवा जनजाति की वृद्ध दंपती की हत्या

Updated at : 19 Nov 2018 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला: कोरवा जनजाति की वृद्ध दंपती की हत्या

गुमला : डुमरी थाना अंतर्गत पोखरगढ़ा गांव के कोरवा जनजाति के रतिया कोरवा (80) और गुजरी कोरवाईन (75) की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गयी. दोनों का शव लेपकडाड़ जंगल से रविवार को बरामद िकया गया. दंपती की हत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है. लेकिन पुलिस डायन- बिसाही, […]

विज्ञापन

गुमला : डुमरी थाना अंतर्गत पोखरगढ़ा गांव के कोरवा जनजाति के रतिया कोरवा (80) और गुजरी कोरवाईन (75) की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गयी. दोनों का शव लेपकडाड़ जंगल से रविवार को बरामद िकया गया.

दंपती की हत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है. लेकिन पुलिस डायन- बिसाही, जमीन विवाद व घरेलू विवाद इन तीन बिंदुओं पर जांच कर रही है. हालांकि पुलिस भी हत्या के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है.

मृतक का पुत्र धनीराम कोरवा ने बताया िक पिता रतिया व मां गुजरी शुक्रवार को गांव के समीप बाजार गये थे. इसके बाद दोनों घर नहीं लौटे. शनिवार को धनीराम अपनी बेटी को छोड़ने कस्तूरबा स्कूल चला गया. जब वह शाम को वापस लौटा तो कुछ लोगों ने बताया कि उनके माता-पिता का शव गांव के पूरब लेपकडाड़ के समीप फेंका हुआ है.

गांव के लोग शव के समीप पहुंचे तो देखा कि दोनों को पत्थर से कूच कर मारा गया है. शनिवार को रात हो जाने के कारण पुलिस को सूचना नहीं दे सके. रविवार की सुबह को पुलिस को जब सूचना मिली तो पुलिस गांव जाकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला अस्पताल भेज दिया.

कोरवा जनजाति के दंपती की हत्या पत्थर से कूचकर की गयी है. हत्या के कारणों का पता नहीं चला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अंशुमान कुमार, एसपी, गुमला

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola