रन फॉर यूनिटी में दौड़ी गुमला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2018 7:32 AM
विज्ञापन
गुमला : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर जिला में विभिन्न कार्यक्रम हुए. कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 6.30 बजे अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप की अगुवाई में रन फॉर यूनिटी के साथ हुई. रन फॉर यूनिटी में दुंदुरिया गुमला से अलबर्ट एक्का स्टेडियम […]
विज्ञापन
गुमला : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर जिला में विभिन्न कार्यक्रम हुए. कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 6.30 बजे अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप की अगुवाई में रन फॉर यूनिटी के साथ हुई. रन फॉर यूनिटी में दुंदुरिया गुमला से अलबर्ट एक्का स्टेडियम तक तक दौड़ लगायी गयी.
रन फॉर यूनिटी के पश्चात् अलबर्ट एक्का स्टेडियम में जिला स्तरीय राष्ट्रीय एकता दिवस एवं स्वच्छता संबंधी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है. दोनों कार्यक्रम में विद्यालय, महाविद्यालय, विभिन्न एनजीओ, समाजसेवी, केंद्रीय सुरक्षा बल, झारखंड पुलिस बल, सभी सरकारी पदाधिकारी, कर्मचारी सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया.
इसके अलावा अनुमंडल मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय, पंचायत मुख्यालय एवं थाना स्तर पर भी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इसके बाद पटेल पार्क गुमला में निर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. माल्यार्पण कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष दीपनारायण उरांव, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधि शामिल हुए.
जयंती पर निकाली प्रभातफेरी : डुमरी. राजकीय प्लस टू उवि टांगरडीह डुमरी के विद्यार्थियों ने द्वारा बुधवार को सरदार पटेल की जयंती पर प्रभात फेरी निकाली. प्रभात फेरी के दौरान विद्यार्थी देश भक्ति नारे लगा रहे थे. मौके पर एचएम शैलेश तिर्की, अरविंद सिंह, विकास कुमार महतो, सामुवेल नाग, अमरेश एक्का व सुमित्रा उरांव सहित विद्यार्थी मौजूद थे.
चैनपुर. प्रखंड कार्यालय चैनपुर में सरदार पटेल की जयंती मनायी गयी. सभी प्रखंड सह अंचल कर्मियों ने एक साथ उनके नीति व सिद्धांत में चलने की शपथ ली. मौके पर बीडीओ शिशिर कुमार सिंह, प्रमोद प्रसाद, कावेरी गुप्ता, स्वाति देवी, अकित कुमार, संदीप उरांव, सतीश खलखो, कमल तिर्की, मुकेश प्रसाद सहित सभी प्रखंड व अंचल कर्मी मौजूद थे.
गुमला. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर बुधवार को निबंध व पेंटिंग का प्रतियोगिता हुई. पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम वंदना कुमारी, द्वितीय संगीता कुमारी, तृतीय रेणु बरवा रही. निबंध प्रतियोगिता में प्रथम सोनी कुमारी, द्वितीय पुष्पा कुमारी व तृतीय शहजादी खातून रही. मौके पर प्राचार्या अफसाना खातून, विनीता कुमारी, डोमनराम मोची, निर्णायक चंद्रमनी कुमारी, पूजा कुमारी व बी उपाध्याय सहित छात्राएं मौजूद थीं.
कामडारा. प्रखंड मुख्यालय स्थित सफायर पब्लिक स्कूल कामडारा में सरदार पटेल की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. स्कूल के शिक्षक विवेक ओहदार ने बच्चों को लौह पुरुष की जीवनी के बारे में बताया. साथ ही इनकी जीवनी से शिक्षा ग्रहण करने की बात कहीं. इधर, राजकीय विद्यालय तुरबुल में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलायी गयी. इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. एचएम पंचु साहू ने कहा कि सरदार पटेल को आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में याद किया जाता है. उनके विशाल व्यक्तित्व की आज भी सराहना की जाती है.
जारी. प्रखंड मुख्यालय सहित कई जगहों पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया. मौके पर विभिन्न विद्यालयों व प्रखंड मुख्यालय में सरदार पटेल के जन्म दिन पर देश की एकता व आंतरिक सुरक्षा के लिए शपथ दिलायी गयी. वहीं राजकीय उत्क्रमित मवि जारी में बच्चों को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. मौके पर इमित तिर्की, नंद किशोर नंद, जयकरण महतो, अमिता तिर्की, राजेन कुजूर, वासुदेव राय व अंजलुस लकड़ा सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










