GUMLA : पिता के साथ उलझने वाले दोस्त की टांगी मारकर हत्या, शव को दूसरे गांव के खेत में छिपाया

Updated:
विज्ञापन

दुर्जय पासवान गुमला : अपने पिता को बचाने के लिए एक युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी. उसका गर्दन काटकर पास के गांव में एक खेत में छिपा दिया. पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला गुमला जिला के जारी थाना क्षेत्र के पुंडी गांव का है. […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान

गुमला : अपने पिता को बचाने के लिए एक युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी. उसका गर्दन काटकर पास के गांव में एक खेत में छिपा दिया. पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला गुमला जिला के जारी थाना क्षेत्र के पुंडी गांव का है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 16 सितंबर को पुंडी ग्राम निवासी दीपक कुजूर (25) की हत्या उसके दोस्त भूषण लकड़ा ने टांगी से काटकर कर दी. हत्या कर शव को बारडीह गांव के खेत में छिपा दिया.

काफी खोजबीन के बाद गुरुवार को दीपक का शव मिला. बताया जा रहा है कि दीपक अपने दोस्त भूषण के घर पर शराब पी रहा था. तभी भूषण के पिता से दीपक की कहा-सुनी हो गयी.

गुस्से में दीपक ने भूषण के पिता को पकड़ लिया और गला दबाने लगा. अपने पिता को बचाने में भूषण ने दीपक पर टांगी से वार कर दिया. घटनास्थल पर ही दीपक की मौत हो गयी. दीपक की मौत के बाद भूषण ने उसके शव को छिपा दिया.

इधर, मृतक की मां सिम्फोरा कुजूर ने गांव के ही भूषण लकड़ा पर हत्या का आरोप लगाकर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की. केस दर्ज कर पुलिस ने शव को बरामद करते हुए आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया.

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा की हत्या करने के बाद आरोपी एक-दो दिन गांव में ही रहा. बाद में वह फरार हो गया था. जारी पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola