स्टेडियम कमेटी को भंग करने की मांग

Updated:
विज्ञापन

गुमला : मिशन बदलाव ने स्टेडियम कमेटी, जिम के रख-रखाव, स्टेडियम की मरम्मत में अनियिमतता, शौचालय के उपयोग पर सवाल खड़ा करते हुए एसडीओ गुमला को ज्ञापन सौंपा है. इसमें समस्याओं को दूर करने की मांग की है. जिससे गुमला को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा सके. वहीं राष्ट्रीय स्तर के पूर्व एथलेटिक्स […]

विज्ञापन
गुमला : मिशन बदलाव ने स्टेडियम कमेटी, जिम के रख-रखाव, स्टेडियम की मरम्मत में अनियिमतता, शौचालय के उपयोग पर सवाल खड़ा करते हुए एसडीओ गुमला को ज्ञापन सौंपा है. इसमें समस्याओं को दूर करने की मांग की है. जिससे गुमला को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा सके. वहीं राष्ट्रीय स्तर के पूर्व एथलेटिक्स कार्तिक उरांव को भी उचित मानदेय देने की मांग की गयी है.
अभी उन्हें दो हजार रुपये महीना मिल रहा है. मिशन बदलाव के सदस्य भूषण भगत ने स्टेडियम कमेटी का पुनर्गठन करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि लंबे समय से एक ही कमेटी काम कर रही है. लोगों को पता भी नहीं है कि कमेटी में कौन-कौन सदस्य हैं. एक ही कमेटी के रहने से स्टेडियम के रख-रखाव व खेल को बढ़ावा देने का काम बाधित है. स्टेडियम कमेटी को भंग कर पुन: चुनाव कराने की मांग की गयी है. सदस्यों ने कहा है कि स्टेडियम में जिम्नाजियम बना है.
मरम्मत के आभाव में जिम्नाजियम की छत टूट कर गिर रहा है. करीब सात वर्षों से जिम्नाजियम को बंद रखा गया है. अगर यह चालू स्थिति में रहता तो स्थानीय युवकों को जिम में व्यायाम करने में आसानी होती. खेल मैदान में हर समय लाखों रुपये खर्च होता है. ग्राउंड में मिट्टी भरा जाता है. इसके बाद भी स्टेडियम की स्थिति खराब है. आये दिन स्टेडियम-वन में राजनीतिक पार्टियों का कार्यक्रम होता है. इस कारण स्टेडियम में जगह-जगह गड्ढा हो गया है.
स्टेडियम की मरम्मत के नाम पर हर समय लाखों रुपये का घोटाला किया जाता है. ग्राउंड के कोने में शौचालय बना है. लेकिन देखरेख नहीं होने के कारण यह प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए अश्लील हरकत करने का अड्डा बन गया है. स्टेडियम में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है. शराब पीया जाता है. ज्ञापन में जितेश मिंज, भूषण भगत, तपन कुमार, कुणाल प्रजापति, अनवर अली, मोहम्मद आजाद का नाम है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola