गुमला : चार साल पहले रांची में बेची गयी बच्ची भाग कर घर पहुंची
Updated at : 08 Aug 2018 9:34 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्जय पासवान 10 साल की उम्र में रुचि को पैसे की खातिर बेच दिया था, मकान मालिक करता था पिटाई, बीमार होने पर भी नहीं कराता था इलाज गुमला : गरीबी का फायदा उठा कर गुमला के पतिया गांव की रहनेवाली भांजी रुचि कुमारी (बदला हुआ नाम) को 10 साल की उम्र में रिश्ते में […]
विज्ञापन
दुर्जय पासवान
10 साल की उम्र में रुचि को पैसे की खातिर बेच दिया था, मकान मालिक करता था पिटाई, बीमार होने पर भी नहीं कराता था इलाज
गुमला : गरीबी का फायदा उठा कर गुमला के पतिया गांव की रहनेवाली भांजी रुचि कुमारी (बदला हुआ नाम) को 10 साल की उम्र में रिश्ते में लगनेवाला मामा ने रांची में बेच दिया था. इसके एवज में मामा को अच्छी रकम मिली थी.
रांची में चार साल तक श्रीवास्तव परिवार का प्रताड़ना सहनेवाली रुचि सोमवार को मौका देख घर से निकल भागी और गुमला पहुंची. अभी वह सीडब्ल्यूसी के संरक्षण में है.
बच्ची ने सीडब्ल्यूसी के सदस्यों को आपबीती बतायी. रुचि को गृहस्वामी का पूरा नाम नहीं पाता. वह कहती है कि आसपास के लोग मालिक को श्रीवास्तव जी कहते थे. उसने कहा कि घर के मालिक व मालकिन अक्सर उसे बिना वजह पीटते थे. बीमार होने पर डॉक्टर के पास नहीं ले जाते थे. घर में ही दवा लाकर खाने को देते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




