कांग्रेस व फुटपाथ दुकानदारों ने नगर परिषद कार्यालय को घेरा

Updated at : 19 Jul 2018 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस व फुटपाथ दुकानदारों ने नगर परिषद कार्यालय को घेरा

गुमला : प्रशासन ने फुटपाथ दुकानदारों की दुकान को सड़क से हटा दिया है. इससे दुकानदार बेकार हो गये हैं. उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है. फुटपाथ दुकानदारों की इन्हीं समस्या को देखते हुए बुधवार को कांग्रेस पार्टी व फुटपाथ दुकानदार प्रकोष्ठ ने गुमला शहर में जुलूस निकाला और नगर परिषद का घेराव किया. […]

विज्ञापन
गुमला : प्रशासन ने फुटपाथ दुकानदारों की दुकान को सड़क से हटा दिया है. इससे दुकानदार बेकार हो गये हैं. उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है. फुटपाथ दुकानदारों की इन्हीं समस्या को देखते हुए बुधवार को कांग्रेस पार्टी व फुटपाथ दुकानदार प्रकोष्ठ ने गुमला शहर में जुलूस निकाला और नगर परिषद का घेराव किया.
घेराव कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने किया. शहर के सब्जी मार्केट टंगरा से जुलूस निकाल कर सभी कांग्रेसी व फुटपाथ दुकानदार नगर परिषद कार्यालय पहुंचे.
घेराव करने पहुंचे लोगों को नप में पहले से मौजूद पुलिस ने गेट के पास रोक लिया. गेट में अंदर से ताला बंद कर दिया गया. अंत में पांच सदस्यों को नप कार्यालय के अंदर ज्ञापन सौंपने के लिए आने दिया गया. इससे पूर्व दुकानदारों ने नारे लगाये.
अतिक्रमण हटाओ तानाशाही कार्यक्रम बंद हो : रमेश कुमार चीनी
नप के घेराव के दौरान रमेश कुमार चीनी ने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों के लिए तत्काल वेंडर जोन बनाया जाये. इसके लिए समय सीमा निर्धारित किया जाये. फुटपाथ दुकानदारों को सुरक्षित स्थानों पर खुला मार्केट बना कर स्थान आवंटित किया जाये. इसके लिए समय सीमा निर्धारित की जाये.
फुटपाथ दुकानदारों के लिए वेंडर जोन, मार्केट स्थल नहीं रहने के बावजूद दुकानों से शुल्क वसूली की जाती है. जब तक स्थायी व्यवस्था नहीं की जाती है, तब तक शुल्क वसूली बंद की जाये एवं शहर के मुख्य मुख्य स्थानों पर तत्काल दुकान लगाने की वैकल्पिक व्यवस्था की जाये, ताकि फुटपाथ दुकानदारों को भुखमरी का सामना न करना पड़े.
मांग नहीं पूरी हुई, तो आमरण अनशन करेंगे
रमेश कुमार ने दुकानदारों से कहा कि अगर नगर परिषद हमारी मांगों को नजर अंदाज करती है, तो आप सभी हमारे साथ आमरण अनशन पर बैठने के लिए तैयार रहें. इस पर भी दुकानदारों ने एक स्वर में साथ होने का वादा किया. वहीं कांग्रेस पार्टी फुटपाथ कमेटी के चेयरमैन मो मोख्तार ने कहा कि जिला प्रशासन अतिक्रमण अभियान चला कर फुटपाथ दुकानदारों को भुखमरी की कगार पर लाकर खड़ा किया है. इसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. फुटपाथ दुकानदारों के लिए हम सभी आंदोलनरत रहेंगे.
इसके बाद नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी के नहीं होने पर नगर परिषद कर्मी रहमान को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर रामनिवास प्रसाद, दिलीप राम, रामनाथ साव, अकिल रहमान, शाहिद परवेज, मो कलाम, एजाज अहमद, बंधना महतो, मो अरशद आलम, अमर, अमित, राजू प्रसाद, आशीष, राकेश कुमार सिंह, मोहन गुप्ता, प्रियंका देवी, सुमित्रा मिंज, सजिता टोप्पो, सिंकदर कुमार, बुदू देवी, विवेक केसरी, मनोज यादव, पुरन यादव, शंभु कुमार साहू, आशीष कुमार सिंह, रमेश गोप व राजेंद्र प्रसाद यादव सहित सैकड़ों की संख्या में फुटपाथ दुकानदार सदस्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola