स्नातक की पढ़ाई के लिए गुमला में खुलेगा मॉडल कॉलेज

Updated at : 04 Jul 2018 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
स्नातक की पढ़ाई के लिए गुमला में खुलेगा मॉडल कॉलेज

गुमला : गुमला जिले में मॉडल कॉलेज की स्थापना होगी. इस कॉलेज में सिर्फ स्नातक की कला, वाणिज्य व विज्ञान तीनों संकाय की पढ़ाई होगी. राज्य सरकार ने गुमला में मॉडल कॉलेज की स्थापना की स्वीकृति दे दी है. 10 एकड़ भूखंड में कॉलेज भवन बनेगा. इस पर आठ करोड़ रुपये खर्च आयेगा. कॉलेज भवन […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला जिले में मॉडल कॉलेज की स्थापना होगी. इस कॉलेज में सिर्फ स्नातक की कला, वाणिज्य व विज्ञान तीनों संकाय की पढ़ाई होगी. राज्य सरकार ने गुमला में मॉडल कॉलेज की स्थापना की स्वीकृति दे दी है. 10 एकड़ भूखंड में कॉलेज भवन बनेगा. इस पर आठ करोड़ रुपये खर्च आयेगा. कॉलेज भवन का निर्माण राज्य सरकार करायेगी, लेकिन कॉलेज का संचालन रांची विश्वविद्यालय, रांची द्वारा किया जायेगा. यह कॉलेज यूजीसी गाइड लाइन के तहत चलेगा. मॉडल कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है, लेकिन अभी तक कॉलेज भवन बनाने के लिए गुमला में जमीन उपलब्ध नहीं हो पायी है.

हालांकि गुमला के निवर्तमान उपायुक्त श्रवण साय ने गुमला शहर से दो किमी दूर तरी गांव में कॉलेज भवन बनाने के लिए जमीन की बंदोबस्ती की थी. परंतु जिस स्थान पर जमीन की बंदोबस्ती की गयी है, वह जमीन पहाड़ में है. जिस कारण यहां कॉलेज भवन बनाना मुश्किल है. इसके लिए रांची विश्वविद्यालय रांची के पदाधिकारियों ने पुन: गुमला उपायुक्त शशि रंजन से मुलाकात कर रायडीह या पालकोट प्रखंड में 10 एकड़ भूखंड उपलब्ध कराने की मांग की है. भूखंड समतल होने से यहां कॉलेज भवन बनाने में सुविधा होगी. इसलिए इन दोनों प्रखंड में से किसी एक स्थान को प्राथमिकता देते हुए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गयी है.

रांची विवि के पदािधकािरयों ने रायडीह व पालकोट प्रखंड में 10 एकड़ भूखंड उपलब्ध कराने की मांग की है
कॉलेज खुलने से फायदा
अभी गुमला शहर से तीन किमी दूरी पर केओ कॉलेज है. इसके अलावा सिसई व घाघरा में कॉलेज है, जहां अभी बच्चे स्नातक की पढ़ाई के लिए जाते हैं. पालकोट व रायडीह प्रखंड क्षेत्र में कॉलेज नहीं है. अगर इन दोनों प्रखंड में से किसी एक स्थान पर कॉलेज खुल जाता है, तो ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को परेशानी नहीं होगी. इससे शिक्षा का स्तर भी बढ़ेगा. इस कॉलेज में लड़का व लड़की दोनों का नामांकन होगा. सह शिक्षा दी जायेगी.
सरकार ने कॉलेज खोलने की स्वीकृति दे दी है. जमीन मिलते ही कॉलेज भवन बनाने का काम शुरू हो जायेगा. हम प्रयास कर रहे हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में जमीन मिले. इससे उस क्षेत्र का विकास भी होगा. छात्रों का शिक्षा के प्रति जुड़ाव भी होगा. बच्चों को भटकना नहीं पड़ेगा. अब गुमला प्रशासन पर निर्भर करता है कि वह कब जमीन देगा.
गिरजाशंकर शाहदेव, सीसीडीसी पदाधिकारी, रांची
मुख्य बातें
राज्य सरकार ने मॉडल कॉलेज की स्वीकृति दे दी है.
कॉलेज बनाने के लिए डीसी जमीन उपलब्ध करायेंगे.
कॉलेज बनाने के लिए 10 एकड़ जमीन की जरूरत है.
आठ करोड़ रुपये की लागत से मॉडल कॉलेज बनेगा.
रांची विश्वविद्यालय, रांची की देखरेख में कॉलेज चलेगा.
घाघरा में महीने के पहले मंगलवार को लगेगा जनता दरबार : डीडीसी
चेंबर ऑफ कामर्स का चुनाव आज, तैयारी पूरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola