गुमला जिला को कुपोषण मुक्त बनाना है : शशि रंजन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जन जागरूकता अभियान की शुरुआत गुमला : महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तत्वावधान में पोषण अभियान के तहत कुपोषण मुक्त झारखंड बनाने के लिए शुक्रवार को गुमला में रैली निकाल कर जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की गयी. नगर भवन में उपायुक्त शशि रंजन, उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा सहित अन्य […]
विज्ञापन
जन जागरूकता अभियान की शुरुआत
गुमला : महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तत्वावधान में पोषण अभियान के तहत कुपोषण मुक्त झारखंड बनाने के लिए शुक्रवार को गुमला में रैली निकाल कर जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की गयी. नगर भवन में उपायुक्त शशि रंजन, उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारियों ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. जन जागरूकता रैली परिसदन मोड़, पटेल चौक, थाना चौक व टावर चौक से होती हुई पुन: नगर भवन पहुंच कर सभा में तब्दील हाे गयी. डीसी ने कहा कि जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को कुपोषण कैसे मिटाना है, इसके प्रति जागरूक करना है.
महिलाएं और बच्चें जब स्वस्थ रहेंगे, तभी विकसित एवं मजबूत भारत की परिकल्पना की जा सकती है. जिला को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए घर-घर जाकर अभियान चलाया जायेगा. अभियान के दौरान सर्वे कर कुपोषित बच्चों की सूची बना कर कार्य किया जायेगा. डीसी ने पदाधिकारियों, सेविकाओं एवं सहायिकाओं को पोषण शपथ का पाठ पढ़ाया. मौके पर कई अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










