जीवन व मरण एक ही सिक्के के दो पहलू : फादर प्रदीप

जारी: प्रखंड की सभी पल्लियों में कब्र पूजा श्रद्धा के साथ की गयी. ख्रीस्त विश्वासियों ने कब्रगाह में जाकर अपने परिजनों (जिनकी मृत्यु हो गयी है) की आत्मा की शांति के लिए पूजा की. साथ ही कब्र पर मोमबत्ती जला कर व फूल चढ़ा कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. विभिन्न कब्रिस्तानों में पुरोहितों द्वारा मिस्सा के […]
भिखमपुर पल्ली स्थित कब्रगाह में फादर प्रदीप एक्का, बितरी में फादर फबियन हेमरोम व सीसी पतराटोली में फादर प्रकाश टेटे की अगुवाई में मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया. फादर प्रदीप एक्का ने कहा कि आज ख्रीस्तीय लोगों के लिए विशेष दिन है.
इस दिन हम सभी अपने पूर्वजों को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं. उन्होंने कहा कि जीवन व मरण एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. ख्रीस्त विश्वासी की मान्यता के अनुसार मनुष्य का दोबारा जन्म होता है. जो मर गये, वे भी अपने हैं, उनकी आत्मा की शांति के लिए हम जरूर प्रार्थना करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




