गुमला में फिर एक पुल धंसा, दर्जनों गांव प्रखंड मुख्यालय से कटे

Published at :12 Aug 2017 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला में फिर एक पुल धंसा, दर्जनों गांव प्रखंड मुख्यालय से कटे

डुमरी : गुमला जिले के डुमरी प्रखंड स्थित चरकाटोली से कठगांव के बीच चरकाटोली नदी का पुल धंस गया. पुल के बीच का एक पिलर ध्वस्त हो गया था. लगातार बारिश के कारण पिलरका दूसरा किनारा भी दब गया. पुल धंसने के बाद से इस पुल से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है. तीन […]

विज्ञापन

डुमरी : गुमला जिले के डुमरी प्रखंड स्थित चरकाटोली से कठगांव के बीच चरकाटोली नदी का पुल धंस गया. पुल के बीच का एक पिलर ध्वस्त हो गया था. लगातार बारिश के कारण पिलरका दूसरा किनारा भी दब गया. पुल धंसने के बाद से इस पुल से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है.

तीन साल पहले इस पुल को 1 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से बनवाया गया था. पुल की हालत बहुत अच्छी नहीं थी. नौबत यहां तक पहुंच गयी थी कि इसकी मरम्मत की जरूरत पड़ गयी. पुल के संवेदक और कार्य एजेंसी मिल कर इस पुल की मरम्मत करवा रहे थे.

पुल के धंस जाने से इस क्षेत्र के दर्जनों गांवोंका प्रखंड मुख्यालय से संपर्क कट गया है. बारिश के इस मौसम में लोगों का नदी पार करना मुश्किल हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola