12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का मजदूरों ने किया ऐलान

मजदूरों के अधिकारों की रक्षा को लेकर यूनियन ने चेतावनी दी
इसीएल मजदूर यूनियन की बैठक में चार लेबर कोड का विरोध 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान, मजदूरों से सफलता की अपील मजदूरों के अधिकारों की रक्षा को लेकर यूनियन ने चेतावनी दी प्रतिनिधि, बोआरीजोर राजमहल कोल परियोजना के ऊर्जानगर राजमहल हाउस में जेबीसीसीआइ सदस्य डीडी रामानंदन और जीके श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित की गयी. इसमें जेबीसीसीआइ के सदस्यों ने कहा कि भारत सरकार नया श्रम कानून लागू कर मजदूरों के अधिकारों का हनन कर रही है. उन्होंने बताया कि चार लेबर कोड के रूप में लागू होने वाला यह कानून मजदूरों के लिए हानिकारक है. इस कानून के तहत मजदूर अपनी हक की लड़ाई नहीं लड़ पायेंगे, हड़ताल करना मुश्किल होगा और स्थायी नौकरी खतरे में आ जायेगी. इसके अलावा, मजदूरी में कटौती और आठ घंटे की बजाय 12 घंटे काम करने की संभावना भी बढ़ जायेगी. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राजमहल परियोजना में 12 फरवरी को चार लेबर कोड के विरोध में देशव्यापी हड़ताल रहेगी. यूनियन नेताओं ने सभी मजदूरों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की और परियोजना के पीट ऑफिस में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया. मौके पर यूनियन नेता रामजी साह, रामस्वरूप, प्रमोद हेंब्रम, महेंद्र हेंब्रम, खगेंद्र महतो, जय राम यादव, गुरु प्रसाद हाजरा, बाबूलाल किस्कू और शंकर गुप्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










