गोड्डा में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग, एक घायल
घायल का सदर अस्पताल में इलाज परिवार के लोग | Prabhat Khabar Network
गोड्डा के फसिया गंगटा गांव में जमीन विवाद के चलते भतीजे ने चाचा पर जानलेवा हमला किया. अनिल मंडल को तीन गोलियां लगीं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रतिनिधि, गोड्डा. क्षेत्र में जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला सदर प्रखंड के फसिया गंगटा गांव से सामने आया है, जहां भतीजे पर चाचा के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है. घायल की पहचान फसिया गंगटा निवासी 48 वर्षीय अनिल मंडल के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया.
जमीन और आपसी विवाद को लेकर चल रहा था विवाद
पीड़ित के पुत्र ने बताया कि चचेरे भाई संतोष मंडल से उनका पहले से ही जमीन और आपसी विवाद चल रहा है. आरोप है कि विपक्ष के लोगों ने अनिल मंडल पर तीन गोलियां दाग दीं. इससे उनके शरीर और हाथ में गोली लगी है.
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही मोतिया ओपी पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पीड़ित और उसके परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान और आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए