अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त

बालू माफिया में मच गया हड़कंप
हनवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा गांव के समीप पुलिस ने अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. बालू माफिया के विरोध में हनवारा पुलिस ने क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया. इस क्रम में अवैध रूप से बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त कर पुलिस थाना ले आयी. मंगलवार की रात्रि हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार राम को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जेएच 17 एन 6891 को जब्त किया. पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक गाड़ी को छोड़कर भागने में सफल रहा. पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफिया के बीच हड़कंप है. थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने इस संबंध में बताया कि खनन विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए पत्राचार कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




