स्कूल में बंधी भाई-बहन के प्रेम की डोर: गोड्डा में छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर बांधी राखी

Updated:
विज्ञापन

भाइयों के कलाई में राखी बांधती बहनें | Prabhat Khabar Network

सिद्धू-कान्हू आदर्श विद्यालय में रक्षाबंधन पर छात्राओं ने छात्रों को बांधी राखी, मनाया स्नेह का पर्व. भाई-बहन के रिश्ते का अनूठा संगम.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोआरीजोर. ललमटिया स्थित सिद्धू-कान्हू आदर्श विद्यालय में गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व को लेकर विशेष आयोजन किया गया. विद्यालय की छात्राओं ने छात्राओं को तिलक लगाकर, आरती उतारकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया. इस दौरान विद्यालय परिसर भाई-बहन के स्नेह और उत्साह से सराबोर रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

तिलक, आरती के बाद बांधी राखी

रक्षाबंधन के आयोजन के दौरान छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्रों को भाई मानकर पहले तिलक लगाया और आरती उतारी. इसके बाद उनकी कलाई पर राखी बांधी तथा मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. छात्रों ने भी बहनों की रक्षा और हर परिस्थिति में उनका साथ देने का संकल्प लिया.

हर साल निभायी जाती है परंपरा

विद्यालय के प्रधानाध्यापक हिरामन पंडित ने बताया कि रक्षाबंधन से पूर्व विद्यालय में बच्चों द्वारा यह पर्व मनाया जाता है. विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भाई-बहन के रूप में रक्षाबंधन मनाते हैं. इस अवसर पर भाई अपनी बहन की हर संकट से रक्षा करने का वचन देता है.

उन्होंने बताया कि विद्यालय में प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर यह परंपरा निभायी जाती है. इससे बच्चों में भाई-बहन के प्रेम, आपसी सद्भाव और सामाजिक मूल्यों की भावना विकसित होती है. आयोजन को लेकर बच्चों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली.

मौके पर इतवारी पंडित, ज्योति कुमारी, बबली कुमारी, राजा कुमार, आशीष कुमार पंडित, सूरज हसदा, शिव शंकर साह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola