परसपानी के दुर्गा टोला में हुई बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा
151 कलश कन्याओं की शोभायात्रा से गांव हुआ भक्तिमय
पथरगामा प्रखंड की परसपानी पंचायत अंतर्गत दुर्गा टोला परसपानी में बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही. कुल 151 कुंवारी कन्याओं ने दुर्गा भसान बांध से विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात कलश में जल भरकर शोभायात्रा में भाग लिया. शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु जय बजरंगबली एवं जय श्रीराम के जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. शोभायात्रा के बजरंगबली मंदिर पहुंचने के बाद पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर परिसर के चारों ओर कलश स्थापित किए गये. तत्पश्चात विधि-विधान पूर्वक बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न करायी गयी.
24 प्रहर अखंड कीर्तन का हुआ शुभारंभ
इस अवसर पर 24 प्रहर अखंड कीर्तन एवं पाला कीर्तन का भी शुभारंभ किया गया, जिसमें कीर्तन मंडली के सदस्य भक्ति गीतों की प्रस्तुति दे रहे हैं. प्राण प्रतिष्ठा, अखंड कीर्तन और पाला कीर्तन के आयोजन से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर है. श्रद्धालुओं का जत्था लगातार बजरंगबली मंदिर पहुंचकर मत्था टेक रहा है और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहा है.आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए