चार जुलाई को आयोजित होगा दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला

Updated at : 02 Jul 2024 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
चार जुलाई को आयोजित होगा दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला

पूर्वाह्न 10 से अपराह्न चार बजे तक आयोजित होगा रोजगार मेला

विज्ञापन

गोड्डा जिला प्रशासन व जिला नियोजनालय के संयुक्त तत्वावधान में चार जुलाई को स्थानीय गोड्डा कॉलेज मैदान में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है. पूर्वाह्न 10 से अपराह्न चार बजे तक के रोजगार मेला में 27 स्थानीय एवं बाहरी नियोजकों के द्वारा लगभग 5000 रिक्तियां प्राप्त करायी गयी है. इसमें मुख्यतः 09 स्थानीय एवं 18 बाहरी नियोजकों ने भाग लिये जाने को लेकर सहमति व्यक्त किया है. मेले में बेरोजगार युवक, युवतियों जिनकी शिक्षा 8वीं से स्नातक उत्तीर्ण, डिप्लोमा, बीटेक, बीसीए, आइटीआइ, एमबीएस आदि योग्यताधारी को रोजगार दिया जायेगा. यह जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी पद्मा कुमारी ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola