रेंडी गांव में श्री शिव-पार्वती प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जड़ेश्वर नाथ मंदिर में तीन दिवसीय आयोजन से पूरा गांव भक्तिमय

विज्ञापन

गोड्डा सदर प्रखंड के रेंडी गांव में आयोजित श्री शिव-पार्वती प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव का तीन दिवसीय भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. गांव में बने नये शिव मंदिर का नाम जड़ेश्वरनाथ रखा गया. महोत्सव के दौरान जोड़ेश्वर महादेव के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा. महोत्सव का प्रारंभ प्रातःकाल वैदिक मंत्रोच्चार एवं आचार्यों द्वारा पूजन के साथ हुआ. इस दौरान आवाहित देवपूजन, सभी श्रीविग्रहों की विधिवत प्राणप्रतिष्ठा, षोडशोपचार पूजन तथा हवन संपन्न किया गया. मंत्रध्वनि, शंखनाद और श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने अनुष्ठानों में भाग लेकर आयोजन को गरिमामय स्वरूप प्रदान किया. श्रद्धालुओं ने आरती और पुष्पांजलि अर्पित कर गांव एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट और समुचित प्रकाश व्यवस्था से सुसज्जित किया गया. महोत्सव के अंतर्गत संध्याकाल भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों एवं श्रद्धालुओं ने शिवभक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा. पूजनोपरांत महाप्रसाद वितरण और सामूहिक भंडारा संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. पंडित नितेश कुमार मिश्रा ने सभी ग्रामवासियों, श्रद्धालुओं, आचार्यों और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola