सोनपुर नदी पुल जर्जर, ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता

Updated:
विज्ञापन

लगभग 25 साल पहले निर्मित किया गया था पुल

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के सोनपुर नदी में बना पुल जर्जर होने के कारण स्थानीय लोग लगातार परेशान हैं. ग्रामीणों का कहना है कि पुल की हालत ऐसे में है कि कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. मेहरमा के डोई से ठाकुरगंगटी मुख्यालय को जोड़ने वाला यह पुल लगभग 25 साल पहले निर्मित किया गया था. पुल की सुरक्षा रैलिंग भी टूटकर गिर गयी है. प्रतिदिन इस मार्ग से सैकड़ों की संख्या में छोटी और बड़ी गाड़ियां गुजरती हैं. ग्रामीण सूरज कुमार, सुरेश ठाकुर, सुनील टुडू, जीतराम हांसदा, मुंशी टुडू और कालिदास हेंब्रम ने बताया कि पुल पर अक्सर वाहन फिसल जाते हैं और लोगों का आवागमन जोखिमपूर्ण हो जाता है. घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में यह मार्ग हमेशा व्यस्त रहता है. स्थानीय लोगों ने विभाग से मांग की है कि पुल की सुरक्षा जांच कर समय रहते आवश्यक मरम्मत करायी जाये. उन्होंने विशेष रूप से पुल की रेलिंग की मरम्मत कराने पर जोर दिया, ताकि लोग संभावित हादसों से बच सकें और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola