सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण से कार्यक्रम हुआ यादगार
महागामा प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
महागामा प्रखंड क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम और देशभक्ति के रंग में मनाया गया. इस अवसर पर प्रखंड के सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों में लोगों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा झंडा फहराया और झंडे को सलामी दी. अनुमंडल कार्यालय परिसर में एसडीओ आलोक वरण केसरी ने झंडोत्तोलन किया. वहीं बिजली कार्यालय में एसडीओ कंचन टुडू, महागामा थाना में थाना प्रभारी मनोज पाल, प्रखंड कार्यालय में प्रमुख अफसाना बानो, डीएवी स्कूल ऊर्जा नगर में राजमहल परियोजना के जीएम एएन नायक, एमपी आदर्श विद्यालय में प्रधानाध्यापक संजय सिंह, भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष अशोक यादव, कांग्रेस कार्यालय में मिनहाज, अनुमंडल बार एसोसिएशन कार्यालय में अध्यक्ष सुभाष चंद्र राय, पशुपालन कार्यालय में डॉ. संजय दुबे ने झंडोत्तोलन किया. कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल कार्यालय और थाना परिसर में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक बैंड प्रस्तुत कर माहौल को और भव्य बनाया. वहीं डीएवी स्कूल ऊर्जा नगर में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा. इस अवसर पर जीएम एएन नायक और लेडिज क्लब ऊर्जानगर की अध्यक्षा संयुक्ता नायक ने शिक्षा एवं खेलकूद क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया. इस दौरान प्राचार्य एसके श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए