गोड्डा में प्रतिबंधित मांस मिलने से तनाव, पुलिस जांच में जुटी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Feb 2026 9:12 PM
शहर के बायपास रोड स्थित अग्निशमन कार्यालय के समीप सड़क किनारे प्रतिबंधित मांस मिलने की सूचना से इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी.
पुलिस पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने विरोध-प्रदर्शन रोका एहतियातन सुरक्षा बढ़ायी गयी प्रतिनिधि, गोड्डा. नगर निकाय चुनाव के बीच शनिवार देर शाम गोड्डा शहर के बायपास रोड स्थित अग्निशमन कार्यालय के समीप सड़क किनारे प्रतिबंधित मांस मिलने की सूचना से इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. सूचना फैलने के बाद विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गये और मामले की जांच तथा दोषियों की पहचान की मांग को लेकर नारेबाजी की. इस दौरान करीब एक घंटे तक सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा. लोगों ने प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की. बजरंग दल के अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के कारण पहले से ही गोड्डा का माहौल संवेदनशील है. ऐसे में इस तरह की गतिविधि से पूरे लोगों में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में नगर थाना प्रभारी दिनेश महली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस एवं प्रशासन की ओर से लोगों को शांत कराने और स्थिति को नियंत्रित करने का लगातार प्रयास किया गया. संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रारंभिक तौर पर किसी भी प्रकार का निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ायी जा रही है. पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग मान गये. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मामले की स्पष्ट जानकारी मिल सके. प्रशिक्षु डीएसपी कुमार गौरव ने कहा कि शहर में शांति, कानून-व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाये रखना प्रशासन की प्राथमिकता है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति इसके लिए जिम्मेदार पाया जायेगा, उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










