सड़क दुर्घटना में घायल दोनों भाईयों की मौत

बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल किया गया था रेफर
बोआरीजोर थाना अंतर्गत श्रीपुर बाजार के पास चार दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार विनोद साह एवं गुड्डू साह पिता जागेश्वर साह अमडांड थाना ठाकुरगंगटी घायल हो गया था. दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए ठाकुरगंगटी अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टर द्वारा बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया था. मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी. रिश्ते में दोनों सगे भाई थे एवं अविवाहित थे. इस संबंध में थाना प्रभारी विजय केरकट्टा ने बताया कि श्रीपुर बाजार के पास ट्रक की चपेट में आने से दोनों भाई घायल हुए थे. ट्रक को कब्जे में लेकर थाना परिसर में रखा गया है तथा पुलिस छानबीन कर रही है. दोनों शव का पोस्टमॉर्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया है. दोनों भाइयों का शव गांव पहुंचने के बाद ग्रामीण शोक में डूब गये. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




