राजमहल कोल परियोजना के कर्मियों ने किया सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

संडे और होलीडे ड्यूटी में कटौती के विरोध में प्रदर्शन, कुछ घंटे तक आवागमन प्रभावित

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना के जीरो पॉइंट पर परियोजना कर्मियों ने रविवार को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक करीब 3 घंटे सड़क जाम किया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि परियोजना के पदाधिकारी द्वारा मनमाने तरीके से कर्मियों के संडे एवं होलीडे ड्यूटी में कटौती की गयी है. कर्मियों ने बताया कि संडे और होली डे पर काम करने पर मजदूरों को डबल मजदूरी मिलती है. लेकिन अचानक प्रबंधन ने संडे कटौती को लेकर पत्र जारी किया, जिसमें कहा गया कि जिन कर्मियों के नौकरी में तीन वर्ष पूरे नहीं हुए हैं, उन्हें संडे एवं होलीडे का लाभ नहीं मिलेगा. मजदूरों ने आरोप लगाया कि जब नौकरी ज्वाइन की गयी थी, तब छह महीने के बाद ही संडे और होली डे का लाभ मिलता था, इसलिए इसका अचानक बंद होना अनुचित और गलत है. सड़क जाम के कारण कोयला लोड हाइवा गाड़ियों का आवागमन कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ. सूचना पर पहुंचे पदाधिकारियों ने कर्मियों को ओसीपी कार्यालय में वार्ता के लिए बुलाया. बातचीत के बाद सहमति बनने पर सड़क जाम हटा लिया गया. परियोजना के ओसीपी कार्यालय में कार्यरत 94 कर्मी और एरिया कार्यालय में कार्यरत 61 कर्मियों का संडे कटौती के तहत प्रभावित किया गया. यानी कुल 155 कर्मियों का संडे काटा गया, जिससे ऊर्जा नगर अस्पताल की डिस्पेंसरी भी पूरी तरह बंद रही. परियोजना के महाप्रबंधक परिचालन सतीश मुरारी ने बताया कि ईसीएल की आर्थिक स्थिति गंभीर है और इस स्थिति में सभी का सहयोग आवश्यक है. उन्होंने कहा कि हेडक्वार्टर के आदेश पर संडे कटौती की गयी है. वहीं, मजदूरों की मांगों को वरीय पदाधिकारी तक पहुंचाया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola