पोड़ैयाहाट के शुभम ने जेइइ मेन, जेइइ एडवांस और कॉमेडके में हासिल की शानदार सफलता

Updated:
विज्ञापन

कक्षा 12वीं में भी रह चुके हैं गोड्डा जिले के टॉपर, परिजनों और क्षेत्र में खुशी की लहर

विज्ञापन

गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट निवासी मेधावी छात्र शुभम कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर देश की सबसे प्रतिष्ठित एवं चुनौतीपूर्ण अभियांत्रिकी प्रवेश परीक्षाओं में से एक जेइइ मेन और जेइइ एडवांस में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है. इसके साथ ही उन्होंने कॉमेडके परीक्षा भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ उत्तीर्ण की है. शुभम इससे पूर्व केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की कक्षा 12वीं की परीक्षा में भी गोड्डा जिले के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र रह चुके हैं. उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. शुभम कुमार के पिता संतोष कुमार एवं माता रीना देवी ने अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उसकी मेहनत और समर्पण का परिणाम आज सभी के सामने है. शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बड़ी बहन शालिनी, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा निरंतर आत्म-अनुशासन को दिया है. उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, स्पष्ट लक्ष्य और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है. शुभम की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षकों, बुद्धिजीवियों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola