वाहन चेकिंग अभियान में 20 बाइक चालकों की सूची जिला प्रशासन को भेजी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एंटी क्राइम अभियान के तहत पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन

जिले के वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार गुरुवार को पथरगामा थाना मोड़ के समीप पुलिस ने एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया. थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह की अगुआई में इस अभियान में सहायक अवर निरीक्षक ज्योति तिवारी, मनोज कुमार और अन्य दलबल मौजूद थे. अभियान के दौरान पुलिस ने गोड्डा और महागामा की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों की डिक्की की जांच की और साथ ही वाहन चालकों के कागजात की भी जांच की. जिन बाइक चालकों के पास आवश्यक कागजात या हेलमेट नहीं था, उनके बाइक नंबरों की सूची तैयार कर जिले के वरीय पदाधिकारी को भेज दी गयी. पुलिस ने बिना हेलमेट चलाने वाले बाइक चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की चेतावनी देते हुए कड़ी फटकार लगायी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि कोई चालक दूसरी बार बिना हेलमेट बाइक चलाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस अभियान में कुल 20 बाइक चालकों की सूची जिला प्रशासन को भेजी गयी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola