हनवारा हाट के पास अभिभावक ने प्रेमी जोड़ा को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
थाना प्रभारी ने प्रेमी युगल व अभिभावक को लाया थाना ताकि किसी प्रकार की घटना नहीं हो
हनवारा थाना क्षेत्र के हाट के समीप प्रेमी जोड़े को पकड़े जाने के बाद देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लड़की महागामा थाना क्षेत्र की है, जबकि लड़का ललमटिया का रहने वाला है. दोनों कार पर सवार होकर भागलपुर की ओर जा रहे थे. तभी लड़की के परिजनों द्वारा दोनेा प्रेमी युगल को हनवारा हाट के समीप रोक दिया गया. लड़के से मारपीट किये जाने व हंगामा को लेकर हनवारा हाट के समीप काफी संख्या में लोग जमा हो गये, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली. लड़की महागामा थाना क्षेत्र की रहने वाली है. वहीं लड़का ललमटिया का रहने वाला है. वहीं थाना प्रभारी द्वारा प्रेमी युगल व अभिभावक को थाना लाया, ताकि किसी प्रकार की घटना नहीं हो. बताया कि मामला महगामा का है. इसलिए दोनों को पुलिस की अभिरक्षा में महागामा थाना भेज दिया जाएगा. मामले को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए