बिहार-झारखंड सीमा पर पुलिस अलर्ट, हनवारा चेकपोस्ट पर चला एंटी क्राइम अभियान
प्रतीकात्मक तस्वीर.
हनवारा चेकपोस्ट पर एंटी क्राइम अभियान चला. पुलिस ने वाहनों की जांच कर यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी. सीमा पर विशेष निगरानी.
प्रतिनिधि, हनवारा: अपराध नियंत्रण एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर हनवारा थाना पुलिस ने हनवारा चेकपोस्ट पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी विकास कुमार ने किया. उनके साथ एएसआई राम प्रवेश यादव सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे.
दोपहिया और चारपहिया वाहनों की हुई जांच
अभियान के दौरान पुलिस ने चेकपोस्ट से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर जांच की. पुलिस कर्मियों ने वाहनों के कागजात, हेलमेट सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की. इसके अलावा संदिग्ध लोगों और वाहनों पर भी विशेष नजर रखी गयी.
पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी. साथ ही लोगों से अपील की गयी कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें.
सीमा क्षेत्र में विशेष निगरानी
थाना प्रभारी विकास कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण बनाए रखने के लिए लगातार वाहन जांच और एंटी क्राइम अभियान चलाया जा रहा है. बिहार-झारखंड सीमा से जुड़े मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस ने स्पष्ट किया कि आम लोगों की सुरक्षा और अपराध पर नियंत्रण को लेकर इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए