झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जला विक्षिप्त, हुई मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jun 2024 11:24 PM

विज्ञापन

जांच में पहुंची नगर थाना की पुलिस, बेड़ियों में जकड़ा था विक्षिप्त

विज्ञापन

शहर के गोड्डा-भागलपुर मार्ग पर रामनगर के समीप एक 35 वर्षीय विक्षिप्त जिंदा जल गया है. विक्षिप्त की पहचान नहीं हो पायी है. विक्षिप्त लोहे की बेड़ियाें में जकड़ा था. घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद विक्षिप्त द्वारा भागने का भी प्रयास किया गया, लेकिन आग की चपेट में विक्षिप्त पुरी तरह से आ गया. इसके बाद जिंदा जलकर मौत हो गयी. घटना रविवार को दिन के तकरीबन 10.30 बजे के आसपास की बतायी जाती है. आग कैसे लगी, इसका पता पुलिस को नहीं चल पाया है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिरकार युवक को किसके द्वारा बंद किया गया था तथा युवक आग की चपेट में कैसे आ गया. पुलिस के अनुसार युवक विक्षिप्त था, इसलिए बेड़ियों में जकड़ा हुआ था. संभवत: आग लगने के बाद वह झोपड़ी से निकलकर भाग नहीं सका. इसके बाद वह झोपडी के अंदर ही जल गया तथा अकाल मौत का शिकार हो गया. पुलिस द्वारा शव को बरामद किये जाने के बाद सदर अस्पताल पोसटमॉर्टम के लिये भेजा गया है. थाना प्रभारी दिनेश महली के अनुसार पुलिस फिलहाल पोस्टमॉर्टम करायेगी तथा मामला दर्ज कर यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि आग किसके द्वारा लगाया गया. साथ ही यह विक्षिप्त कौन है व कहां से आया है. पुलिस के अनुसार यह एरिया निर्माणाधीन फोरलेन के समीप का है. जिस झोपड़ी में आग लगी है, वह फोरलेन में आ गया है. इसलिए उस जगह व मकान को छोड़ कर लोग चले गये हैं. उसमें कोई नहीं रहता था. यह पता नहीं है कि उक्त विक्षिप्त को वहां कौन रखा अथवा कहां से आया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola