नशे के लिए नहीं दिया पैसा, तो नशेड़ी पुत्र ने मां-पिता को मारकर किया घायल
सदर अस्पताल में मां-पिता का किया जा रहा है इलाज
पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के कठौन गांव में नशेड़ी पुत्र ने बीती शाम नशे में अपनी मां व पिता को पीटकर अधमरा कर दिया. बताया जाता है कि दोनों माता-पिता की हालत खराब है. मां बुलबुल देवी का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है. देर शाम दोनों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था. मां बुलबुल देवी का सिर फट गया है, जबकि खंती के प्रहार से पिता का हाथ कट गया है. जानकारी के अनुसार पिता लक्ष्मण मंडल ने बताया कि यह एक दिन की घटना नही है. पहले भी इस प्रकार की घटना घट चुकी है. घटना की शाम पुत्र मिथुन कुमार मंडल आया और दरवाजा खटखटाया. दरवाजा खोले जाने के बाद पुत्र ने पिता से नशे के लिए पैसे की मांग की. पैसा नहीं देने पर पहले पिता पर खंती से हमला किया गया. जब मां बचाने आयी तो सिर पर खंती से प्रहार कर दिया. घटना से आहत पिता ने बताया कि वह रोज-रोज इस प्रकार की घटना से थक गये हैं. पहले भी इस प्रकार की घटना हो चुकी है. जानकारी होने पर पोड़ैयाहाट थाना की पुलिस पहुंची थी. घायल बुलबुल देवी को इलाज के लिए एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया था. सास ने बताया कि उनके बहु के साथ भी मारपीट की जाती है. घर चलाने के लिए भी एक पैसा नहीं देता है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए