लोहंडिया पुर्नवास स्थल पर बने पोखर में डूबने से दो बच्ची की मौत

Updated at : 16 Aug 2024 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
लोहंडिया पुर्नवास स्थल पर बने पोखर में डूबने से दो बच्ची की मौत

पंचनामा के आधार पर पुलिस ने दोनों शव परिजन को किया सुपुर्द

विज्ञापन

ललमटिया थाना अंतर्गत राजमहल कोल परियोजना के पुनर्वास स्थल लौंहांडिया के पास तालाब में डूबने से दो बच्ची की मौत हो गयी हैं. दोनो बच्ची लोहंडिया की रहने वाली हैं. एक का नाम अंजू कमारी 12 वर्ष पिता राजेंद्र लोहार एवं नेहा कुमारी 8 वर्ष पिता रामविलास लोहार है. दोनों बच्ची पुनर्वास स्थल के पास बने तालाब में स्नान करने के लिए गई हुई थी . ग्रामीणों ने बताया कि तालाब में एक बच्ची के डूबने पर दूसरे बच्ची उसे बचाने के लिए तालाब में प्रवेश की . फिर दोनों बच्ची तालाब में डूब गई. ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्ची के लाश को तालाब से निकाला गया तथा पुलिस को सूचना दी गई .थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सारी जानकारी हासिल की. परिजन एवं ग्रामीण ने पोस्टमॉर्टम के लिए मना कर दिया. पंचनामा के आधार पर पुलिस दोनों लाश को परिजन को सुपुर्द कर दिया. मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार हेंब्रम ने बताया कि तालाब अत्यधिक गहरा है .पानी भी काफी है .इसलिए अभिभावक को अपने बच्चों को कभी भी अकेले तालाब के पास नहीं भेजना चाहिए. अत्यधिक दुखद दुर्घटना है .उन्होंने मृतक बच्ची के परिवार के घर पहुंच कर सांत्वना दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola