सरिया पर गिरे अधेड़ के शरीर में धंसा लोहे का रॉड, गंभीर हालत में भागलपुर रेफर
गोड्डा के रामपुर गांव में एक गंभीर हादसा हुआ, जहाँ काम कर रहे सन्नी मंडल नामक अधेड़ अनियंत्रित होकर लोहे के सरिया पर गिर पड़े. सरिया गहरा धंसने से उनकी हालत गंभीर हो गई और उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है.
गोड्डा : पथरगामा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक हादसे में सरिया धंसने से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान रामपुर गांव निवासी सन्नी मंडल के रूप में हुई है.
आपके शहर में
अनियंत्रित होकर सरिया पर गिरने से हुआ हादसा
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सन्नी मंडल काम कर रहा था, तभी अनियंत्रित होकर सरिया पर गिर पड़ा. इसके चलते लोहे का सरिया उसके गुप्तांग में गहरे तक धंस गया. हादसे के बाद उसके चीखने-चिल्लाने पर स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे. कड़ी मशक्कत के बाद उसे सरिया से बाहर निकाला गया.
सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
परिजनों ने आनन-फानन में घायल सन्नी मंडल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया. हालांकि, स्थिति की गंभीरता और आंतरिक चोटों की आशंका को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज और आपातकालीन सर्जरी के लिए उसे मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया.
भागलपुर ले जाने के दौरान हालत चिंताजनक
अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि भागलपुर ले जाने के दौरान घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए