जोरदार बारिश ने किसानों के चेहरे खिलाये, दो दिन में 51.4 मिमी वर्षापात

Updated:
विज्ञापन

सरकंडा चौंक पर जलजमाव की | Prabhat Khabar Network

गोड्डा जिले में सितंबर और भादो की मूसलाधार बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है. पिछले दो दिनों में जिले में औसतन 51.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है. सदर और सुंदरपहाड़ी जैसे इलाकों में 53 मिमी से ज़्यादा बारिश हुई है, जिससे खेतों को पर्याप्त पानी मिला है.

विज्ञापन

गोड्डा : जिले में सितंबर महीने और भादो माह में हुई जोरदार बारिश से किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आयी है. लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से खेतों को पानी मिला है. जिला कृषि कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 2 सितंबर को जिले में औसतन 42.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 3.4 मिमी बारिश हुई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
05 में पानी की धार में गुजरता वाहन  | Prabhat Khabar Network
पानी की धार में गुजरता वाहन | Prabhat Khabar Network

सदर और सुंदरपहाड़ी में 53 मिमी से अधिक बारिश

रिपोर्ट के अनुसार, गोड्डा सदर में 53.4 मिमी और सुंदरपहाड़ी में 53.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी. सितंबर महीने के लिए गोड्डा जिले का सामान्य वर्षापात 189.8 मिमी है. सितंबर के शुरुआती दो दिनों में जिले का कुल औसत वर्षापात 51.4 मिमी तक पहुंच चुका है.

इन दो दिनों में गोड्डा प्रखंड में सर्वाधिक कुल 76.6 मिमी और सुंदरपहाड़ी में 58.4 मिमी बारिश दर्ज की गयी.

शहर में जलजमाव से परेशानी

इधर, बारिश के कारण गोड्डा शहर में कई जगह जलजमाव की स्थिति बन गयी है. सरकंडा चौक और शहर के साकेत पुरी मुहल्ले में पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

पहले दो दिनों का प्रखंडवार वर्षापात

  • गोड्डा - 76.6 मिमी
  • सुंदरपहाड़ी - 58.4 मिमी
  • पोड़ैयाहाट - 56.6 मिमी
  • बोआरीजोर - 51.2 मिमी
  • मेहरमा - 48.0 मिमी
  • महागामा - 47.6 मिमी
  • ठाकुरगंगटी - 45.2 मिमी
  • बसंतराय - 41.2 मिमी
  • पथरगामा - 37.4 मिमी
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola