एसआइआर को लेकर डीसी ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा, दावे-आपत्तियों के निष्पादन में तेजी के निर्देश
निरीक्षण करते डीसी व बीडीओ | Prabhat Khabar Network
गोड्डा जिले में मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए दावा-आपत्ति की प्रक्रिया चल रही है. डीसी लोकेश मिश्रा ने सुनवाई स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को समय-सीमा में दावों-आपत्तियों के निष्पादन का निर्देश दिया है.
गोड्डा : जिले में निर्वाचक सूची के एसआइआर के तहत दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने तथा उनके निष्पादन की कार्रवाई जारी है. मतदाताओं को अपने निर्वाचक विवरण से संबंधित दावा अथवा आपत्ति दर्ज कराने में सुविधा हो, इसके लिए जिले के विभिन्न निर्धारित स्थलों पर सुनवाई की व्यवस्था की गयी है.
आपके शहर में
डीसी ने सुनवाई स्थलों का किया निरीक्षण
इसी क्रम में डीसी लोकेश मिश्रा ने गोड्डा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बनाये गये दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कार्य की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत पहचान एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का संबंधित अभिलेखों तथा उपलब्ध विवरणों के साथ किये जा रहे मिलान की प्रक्रिया की भी जानकारी प्राप्त की.
दस्तावेजों की जांच और सत्यापन की समीक्षा
डीसी ने दस्तावेजों की जांच, तथ्यों के सत्यापन तथा मतदाता सूची एवं संबंधित अभिलेखों में दर्ज विवरणों में पायी जा रही विसंगतियों के निराकरण के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की.
उन्होंने कहा कि एसआइआर-2026 का उद्देश्य निर्वाचक सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाना है. ऐसे में प्रत्येक पात्र मतदाता अपने नाम एवं निर्वाचक विवरण की जांच अवश्य करें. उन्होंने कहा कि नाम में किसी प्रकार की त्रुटि, नाम छूटने अथवा अन्य किसी प्रकार की आपत्ति होने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा या आपत्ति दर्ज करायें.
समय-सीमा में दावों-आपत्तियों के निष्पादन का निर्देश
डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सुनवाई स्थलों पर नागरिकों के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित किया जाये तथा प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन किया जाये.
जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपने दावे अथवा आपत्तियां दर्ज कराएं और निर्वाचक सूची को अधिक सटीक एवं त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें.
निरीक्षण के दौरान बीडीओ दयानंद जायसवाल सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए