पेंशन व अन्य मांगों को लेकर सेविकाओं ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड सभागार के पास आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ के बैनर तले सेविका-सहायिकाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोआरीजोर प्रखंड सभागार के पास आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ के बैनर तले सेविका-सहायिकाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया. सरकार से नियमित रूप से मासिक बैठक करने, चावल व सूखा राशन सभी केंद्र में नियमित रूप से देने, सभी आंगनबाड़ी केंद्र का पोषाहार वाउचर समान रूप से बनाये जाने सहित सहायिका को बिना किसी कारण कार्य से नहीं हटाया जाने, सेविका सहायिका को पेंशन का लाभ दिया जाने, नियमित रूप से कार्य करने वाले सेविका सहायिका को प्रमोशन का लाभ देने की मांग की गयी. मौके पर प्रीति कुमारी मरांडी, सुहागिनी मुर्मू ,मीनू मुर्मू, हेलेन बेसरा, सुशीला सोरेन, कमुदिनी, तालामय हेंब्रम, सीता कुमारी मरांडी आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola