गोड्डा लोकसभा चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत से लग जायें कार्यकर्ता : प्रदीप

Updated:
विज्ञापन

इंडिया गठबंधन में शामिल घटक दलों के नेताओं ने की बैठक

विज्ञापन

गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी प्रखंड के नर्मदा देवी बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में इंडिया गठबंधन में शामिल सभी घटक दलों की बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश कुमार ठाकुर ने किया. बैठक में गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव शामिल हुए. अपने संबोधन में श्री यादव ने कहा कि क्षेत्र के तमाम लोगों से उनके द्वारा आग्रह किया जा रहा है कि इस लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए पूरी कोशिश व ताकत लगा दें. इस जीत में सभी की भागीदारी आवश्यक है. चुनाव में जिस तरह से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है. इस बात में संदेह नहीं है कि उनकी जीत में कार्यकर्ताओं की भूमिका प्रमुख है. कार्यकर्ताओं को गांव व बूथ स्तर पर लगकर संगठन को पूरी तरह से मजबूत करना है. लाेकसभा की जनता के बीच जाकर पार्टी के बारे में तथा केंद्र की भाजपा सरकार की नाकामियों को बताते हुए जनता का समर्थन प्राप्त करना है. देश की जनता ने ठान लिया है कि इस बार हर हाल में भाजपा को हराकर कांग्रेस को सत्ता पर लाना है. कहा कि उनका जनता से काफी लगाव है. सभी को एकजुट होने की जरूरत है. इस दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश यादव के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola