हाइवा ने तोड़ी सिदो-कान्हू प्रतिमा की चहारदीवारी, पिरोजपुर में लोगों का फूटा गुस्सा
सिदो-कान्हू प्रतिमा की चहारदीवारी.
मेहरमा में अज्ञात हाइवा ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा तोड़ी. तेज रफ्तार और खलासी से वाहन चलवाने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग.
नवनीत कुमार, मेहरमा. मेहरमा थाना क्षेत्र के पिरोजपुर स्थित सिदो-कान्हू चौक पर अज्ञात हाइवा ने सिदो-कान्हू प्रतिमा के चारों ओर बनी चहारदीवारी को तोड़ दिया. घटना की जानकारी शुक्रवार अहले सुबह लोगों को हुई. सुबह चौक पर पहुंचे लोगों ने प्रतिमा की चहारदीवारी को टूटा हुआ देखा, जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया.
आपके शहर में
तेज रफ्तार हाइवा परिचालन को लेकर जतायी चिंता
घटना की जानकारी मिलने पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि क्षेत्र में रात के साथ-साथ दिन के उजाले में भी बड़ी संख्या में हाइवा का परिचालन होता है. तेज गति से वाहनों के चलने के कारण सड़क पर चलने वाले लोगों को हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.
उन्होंने कहा कि कई बार हाइवा चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को मुश्किल से अपनी जान बचानी पड़ती है.
यह भी पढ़ें:
पोड़ैयाहाट में बारिश बनी आफत,भरभराकर गिरा गरीब का आशियाना
खलासी से वाहन चलवाने का भी लगाया आरोप
शत्रुघ्न कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि रात के समय कई हाइवा चालक खुद वाहन नहीं चलाते हैं, बल्कि खलासी से वाहन चलवाते हैं. अनुभवहीन चालकों के हाथों भारी वाहनों का परिचालन होने से दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है. उन्होंने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हाइवा परिचालन की जांच और निगरानी बढ़ाने की मांग की.
अज्ञात हाइवा की पहचान कर कार्रवाई की मांग
झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने बीडीओ और थाना प्रभारी से घटना में शामिल अज्ञात हाइवा की पहचान कर उसके चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही क्षेत्र में तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा परिचालन पर प्रभावी रोक लगाने की भी मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए