आग से झोपड़ी जली, बरातियों का भोजन हुआ बर्बाद
महागामा थाना क्षेत्र की जमायडीह पंचायत के राजपुर गांव की घटना
महागामा. महागामा थाना क्षेत्र की जमायडीह पंचायत के राजपुर गांव में शादी समारोह के दौरान आग लगने से झोपड़ी जलकर राख हो गया. घटना के बाद शादी समारोह में अफरातफरी मच गयी. बताया जाता है कि नवीन राय के घर उनकी बेटी की शादी थी. बरात आनेवाली थी. इस क्रम में खाना बनाने वाले जगह पर चूल्हे की चिंगारी से अचानक आग भड़क गयी. इस दौरान ग्रामीणों की तत्परता से आग को बुझाया गयी. इससे बड़ी घटना टल गयी. अगलगी की सूचना पर नवीन महतो ने थाना को सूचना दिये जाने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग लगने के संबंध में पीड़ित परिवार से जानकारी ली. आग लगने की घटना में डीजे संचालक धनंजय शर्मा का एक हाथ झुलस गया. बाराती के लिए बना भोजन व सामान बर्बाद हो गया. बाइक भी झुलस गयी. घटना के बाद ग्रामीण ने एकजुट होकर सहयोग करते भाेजन के लिए सहयोग किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए