पेड़ से लटकते शव के मामले में यूडी केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन

हेमलाल दास सप्तमी पूजा गुरुवार को चिलकारा गोविंद अपने बहनोई के घर आया था

विज्ञापन

पथरगामा थाना क्षेत्र के चिलकारा गोविंद गांव में पिछले दिनों पेड़ से झूलता 35 वर्षीय युवक के शव बरामदगी मामले में पथरगामा थाना में यूडी केस दर्ज हुआ है. थाना प्रभारी रामसूरत यादव ने बताया कि बरामद शव के मामले में पथरगामा थाना में यूडी केस कांड संख्या 8/24 दर्ज किया गया है. मालूम हो कि रंगनिया, सरैयाहाट जिला दुमका निवासी स्व राजू रविदास का पुत्र हेमलाल दास सप्तमी पूजा गुरुवार को चिलकारा गोविंद अपने बहनोई के घर आया था. युवक शाम में मेला घूमने की बात कहकर घर से निकला, जो देर रात तक वापस नहीं लौटा. परिजन युवक की खोजबीन कर रहे थे. वहीं दूसरे दिन युवक का गांव के ग्रामीण की नजर पीछे झाड़ी के समीप एक पेड से लटकते शव पर पड़ी. इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गयी. इस मामले में पुलिस की जांच पड़ताल में जानकारी मिली कि युवक कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola