ससुर पर हमला करने का आरोपी दामाद गिरफ्तार, जेल
हाट से लौटने के दौरान चाकू से किया था हमला
महागामा के सरौतिया हाट से लौट रहे चचेरा ससुर श्रीकांत साह पर चाकू से हमला करने के आरोपी दामाद राजेश कुमार साह को महागामा पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था. महागामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी दामाद की पत्नी मायके में ही रह रही थी. पति ससुराल में मारपीट किया करता था, जिसके बाद से महिला मायके के देखरेख में थी. चचेरा ससुर इस मामले में आरोपी दामाद राजेश कुमार साह के आंख में चुभ रहा था. इसलिए हाट से लौटने के दौरान चाकू से हमला कर जान लेने का प्रयास किया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए