महिलाओं की इन 5 बातों से पुरुषों को रहना चाहिए सतर्क, वरना बर्बाद हो जाएगी जिंदगी
Published by : Sameer Oraon Updated At : 29 May 2025 10:41 PM
आचार्य चाणक्य
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीति में बताया गया है कि पुरुषों को महिलाओं के सौंदर्य, चापलूसी और अत्यधिक विश्वास जैसी बातों से सतर्क रहना चाहिए. जानें चाणक्य की ये जरूरी शिक्षाएं जो जीवन को संतुलित और सफल बना सकती हैं.
Chanakya Niti: चाणक्य ने महिलाओं को लेकर कई शिक्षाएं दी हैं. इसमें यह भी बताया गया है कि उनसे जुड़ी किन बातों में पुरुषों को सावधान रहना चाहिए ताकि जीवन में संतुलन और सफलता बनी रहे. प्राचीन भारत के महान राजनीतिज्ञ चाणक्य ने इसमें हर उस चीज उल्लेख किया है जो मनुष्य को उनके लक्ष्य से भटका सकता है. इन नीतियों में सौंदर्य के मोह और स्त्रियों की चापलूसी से समेत कई चीजों से सतर्क रहने को कहा गया है. आइए इनके बारे में विस्तार आपको बताते हैं.
सौंदर्य के मोह से सावधान रहें
चाणक्य कहते हैं, “स्त्री का सौंदर्य क्षणिक होता है, लेकिन उसका व्यवहार और बुद्धि स्थायी होती है.” पुरुषों को केवल बाहरी सुंदरता के आकर्षण में नहीं फंसना चाहिए, क्योंकि यह धोखा दे सकता है. अगर महिला की नीयत साफ न हो, तो सुंदरता नुकसानदायक हो सकती है.
Also Read: महीने भर में पेट की चर्बी मोम की तरह पिघल जाएगी, बस इन घरेलू नुस्खे को रूटीन में करें शामिल
अत्यधिक विश्वास से बचें
आचार्य चाणक्य के अनुसार, “अत्यधिक विश्वास करना भी मूर्खता है.” चाहे संबंध कितना भी गहरा क्यों न हो, पुरुषों को महिलाओं के मामलों में पूरी तरह से अंधविश्वास नहीं करना चाहिए. विवेक और समझदारी जरूरी है.
स्त्रियों के गुस्से और वाणी पर ध्यान दें
चाणक्य मानते थे कि एक महिला की वाणी और गुस्सा उसके स्वभाव को दर्शाता है. अगर कोई महिला अत्यधिक क्रोधित होती है या दूसरों के प्रति कटु वाणी का प्रयोग करती है, तो पुरुषों को सतर्क हो जाना चाहिए. ऐसे स्वभाव का रिश्ता आगे चलकर बहुत बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है.
भोग-विलास की इच्छा से दूर रहें
चाणक्य नीति कहती है कि जो पुरुष सिर्फ स्त्रियों के साथ भोग-विलास के लिए जुड़ते हैं, वे अपने लक्ष्य और धर्म दोनों से भटक जाते हैं. महिलाओं से जुड़ाव पवित्र हो, यही सबसे जरूरी है. अन्यथा यह मोह विनाश का कारण बन सकता है.
स्त्रियों की चापलूसी से सावधान
चाणक्य के अनुसार, “चापलूसी करने वाली स्त्री का उद्देश्य अक्सर स्वार्थ से प्रेरित होता है.” अगर कोई महिला अत्यधिक प्रशंसा करती है या मीठी बातें करती है, तो पुरुषों को सावधानी बरतनी चाहिए. क्योंकि इन चीजों फंसकर उनकी जिंदगी बर्बाद हो सकती है.
Also Read: इन सपनों को गलती से भी किसी के साथ ना करें साझा, वरना हो हो सकता है नुकसान!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










