जिस पर पत्नी को था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने दागी गोली, जज की वाइफ पर हमला मामले में बड़ा खुलासा
वंदना कुमारी हमला मामले का खुलासा, Pic Credit- Chatgpt
Godda Crime News: गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र में जज की पत्नी वंदना कुमारी पर हुए गोलीकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या की साजिश किसी बाहरी ने नहीं बल्कि उनके पति ने ही रची थी.
Godda Crime News, गोड्डा : गोड्डा के पथरगामा थाना की पुलिस ने जज की पत्नी वंदना कुमारी पर हुए हमले का खुलासा कर दिया है. महिला की हत्या की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि उनके पति ने ही रचा था. दो दिन पहले ग्राम गांधी चौक पर सरे आम बिहार के जज की पत्नी की गोली मारकर हत्या की कोशिश की गयी थी. आनन फानन में उसे भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद वंदना कुमारी के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था.
घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र निवासी श्याम कुमार साह, सुबोध कुमार साह और मो. आरिफ के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल किये गये हथियार समेत अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये हैं.
पति ने दी थी दो लाख रुपये की सुपारी
गोड्डा एसपी के निर्देश पर महिला वंदना कुमारी पर हुए जानलेवा हमले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था. पुलिस टीम ने मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन और मौके से मिले सबूतों के आधार पर बिहार के भागलपुर से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वंदना कुमारी का अपने पति संतोष कुमार साह के साथ गोड्डा परिवार न्यायालय में पारिवारिक विवाद का केस चल रहा था. जज संतोष कुमार साह अपनी पत्नी से छुटकारा पाना चाहते थे, इसी उद्देश्य से उन्होंने अपनी पत्नी को मारने के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी थी. पहले से तय योजना के तहत 17 जनवरी को आरोपियों ने महिला की हत्या के इरादे से उस पर गोली चलाई थी.
Also Read: साइबर ठग ने धनबाद डीसी का बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, प्रशासनिक अधिकारियों को भेजा मैसेज
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए