गढ़ी गांव में गंदा पानी जमा होने से आवागमन हुआ मुश्किल

Updated:
विज्ञापन

हनवारा थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में मस्जिद के पास सड़क पर गंदा पानी जमने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जल निकासी की खराब व्यवस्था के कारण स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ रही है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को चलने में कठिनाई हो रही है, और फिसलन से कई लोग घायल भी हो चुके हैं। मच्छरों की वृद्धि से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने अधिकारियों को कई बार सूचना दी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हनवारा हनवारा थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में मस्जिद के समीप सड़क पर लंबे समय से गंदा पानी जमा रहने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थिति लगातार खराब बनी हुई है. ग्रामीणों के अनुसार स्कूली बच्चों बुजुर्गों और महिलाओं को रोजाना आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. सड़क पर फिसलन बढ़ने से कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं. गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ गया है जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की जानकारी कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को दी गई लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. लोग नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं ताकि स्थायी समाधान हो सके और राहत मिल सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola